अखंड भारत के लौहपुरुषोँ की ललकार हूँ मैँ,
भीष्म की प्रतिज्ञा परशुराम का फरसा कटार हूँ मैँ,
राणा शिवा की शक्ति कालीदास का ज्ञान हूँ मैँ,
ध्रुव की दृढ़ प्रहलाद की भक्ति चंद्रगुप्त महान हूँ मैँ,
राम की मर्यादा लक्ष्मण का त्याग हूँ मैँ,
भरत का भाई प्रेम भर्तृहरी का वैराग हूँ मैँ,
कृष्ण की रासलीला महाभारत का महासंग्राम हूँ मैँ,
अयोध्या मथुरा माया काशी काँची अवँतिका पुरी धाम हूँ मैँ,
सरहद का सिपाही वीर सपुतो का अमर बलिदान हूँ मैँ,
विरांगनाओँ का भाई भारत माँ का सँतान हूँ मै,
तक्षशिला विक्रमशिला नालँदा बिहार हूँ मै,
गौतम बुद्ध भगवान महाबीर का अवतार हूँ मैं,
पतँजलि का योग चरक का आर्युविज्ञान हूँ मैँ,
बाल्मिकि का रामायण ब्यासजी का वेद पुरान हूँ मैँ,
गँगा यमुना सरस्वती का सँगम स्नान हूँ मैँ,
मेरा परिचय हिँदु हूँ हिँदुस्तान हूँ मैँ ।।
www.facebook.com/rinkumishraloveartist
›